Wednesday, December 2, 2015

टाइम पास- बेदाम-मिर्च और लाल वाला तीखा नमक

"सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है ज़ोर कितना बाज़ुए क़ातिल में है. 
वक़्त आने दे बता देंगे तुम्हे ऐ आसमा, हम अभी से क्या बताएं, क्या हमारे दिल में है। " -राम प्रसाद बिस्मिल 
Image result for ram prasad bismil


पीयूष मिश्रा जी कमाल के कलाकार हैं. मैंने उनको सबसे पहले गैंग्स ऑफ़ वास्सेयपुर में देखा था. थिएटर एक्टर करिश्मा करता है. उसे नहीं चाहिए ३ करोड़ का सेट, एक्सोटिक लोकेशंस और  si -fi ड्रामा. काफी सारे कमेंट्स हैं एक मर्यादा में रह कर ! लिरिक्स जबरदस्त है. मैं इस वीडियो को बार बार देखता हूँ और एक नयी ऊर्जा महसूस करता हूँ. 

अब तो भैया , चड्डी भी सिलती इंलिशों की मिल में है. 

Jockey नें सब को पीछे छोड़ रखा है. सारे टॉप एक्टर्स बनियान की विज्ञापन कर रहे हैं, सलमान से अक्षय तक पर बिकता भैया इंग्लिश माल ही है. कुछ भारतीय ब्रांड्स माल तो देसी बेच रहे हैं पर लौंडिया अंग्रेज हैं सारी विज्ञापन में. यह दोगलापन है या भारतीयों का मोह अंग्रेजी चीजों से जुड़ा है?

मैगी २१ दिन में ५ करोड़ पैकेट बिक चुका है. मैग्गी को अब एसेंशियल सप्लाइज की लिस्ट में शामिल कर लेना चाहिए सरकारों को. तमिल नाडु की आपदा में मैगी का योगदान होना चाहिए. वैसे मौका रामदेव बाबा के पास भी है उनका मैगी एक सॉफ्ट इमोशनल पिच देकर लांच करने का. देखना है बोल बच्चन ही है या सच में संत हैं!
कबीर नें कहा है, "मन न रंगाये, रंगाये जोगी कपड़ा। 


No comments:

Post a Comment

Two CFO Exits. Two Corporate Battles. One Big Question: Who Owns an Executive's Career?

 Two CFO Exits. Two Corporate Battles. One Big Question: Who Owns an Executive's Career? A WiseWaters perspective | Corporate governance...