Monday, December 25, 2023

"बड़ी बड़ी बातें, वडा-पाव खाते ! "

तन्मय भट्ट के एक यूट्यूब चैनल पर एक जोक सुना;

आपने कभी यूट्यूब लाइव सेशन ज्वाइन किया हो तो पाया होगा कि लोग कमैंट्स लिखते रहते हैं राइट पैनल के मैसेज बॉक्स में. 

किसी व्यूअर ने लिखा; कितनी खूबसूरत लड़कियां हैं यहां; किसको देखूँ , किसको न देखूँ !

अन्य व्यूअर ने रिप्लाई करते हुए लिखा ; भाईसाब, आप अपनी औकात देखो! :)

रिक्रूटमेंट या हायरिंग के बारे में भी यही परम सत्य है; इसका अर्थ यह नहीं कि आप अपनी औकात के बाहर जा कर हायर नहीं कर सकते , पर आप एक्सपेरिमेंट करके क्या हासिल कर लेंगे, जब ऑफर एक्सेप्ट होंगे , न कैंडिडेट ज्वाइन करेगा! 

मैंने अपने हायरिंग करियर में दो बातों को ध्यान से समझा है. 

१. दो तरह के कैंडिडेट होते हैं; पहला, जो जबरदस्त हो और दूसरा जो आपको ज्वाइन कर सकता है. अब आप ऐश्वर्या के चक्कर में विवेक ओबेरॉय बनना चाहते हो तो आपकी मर्ज़ी. 

२. हायरिंग अगर हायरिंग मैनेजर के साले की शादी है, तो फिर यह रिक्रूटर के बहन की शादी भी नहीं है. 

अगर आप पहले की दो बातों से सहमत नहीं हैं तो आप नीचे लिखे दो तथ्यों पर ध्यान दीजिये ;



१. हायरिंग की ओपन पोजीशन की ब्रीफिंग आपने अगर बड़े साहब ली है, तो आपको सबसे पहले उसमे से विदेशी और एमबीए वाली जार्गन निकालनी है , फिर कैंडिडेट से बात करनी है. असली ब्रीफिंग आपको ओपन पोजीशन के डायरेक्ट मैनेजर से मिलेगी और दुःख दर्द कष्ट पीड़ा की दास्ताँ उसी रोल में फंसे दूसरे एम्प्लोयी से. किसी जूनियर रिक्रूइटेर से मैंने कुछ सुना था , आपको इसी सन्दर्भ में बता देता हूँ; "बड़ी बड़ी बातें, वडा-पाव खाते ! " 

सर्जन स्टर्लाइज़ करते हैं, आप रिक्रूइटेर हो , आप थोड़ा सैनीटाइज़ कर लो. सत्य वैसे भी, कही बीच में होता है. 

२. शादी और रिक्रूटमेंट में एक कहावत अ-समान रूप से फिट बैठती है; एक काबिल व्यक्ति से सुना था; शादी बिरादरी में नहीं, बराबरी में होती है! परन्तु हायरिंग आज भी बिरादरी में होती है! अगर आपके चार कजिन की शादी  फूफी या खाला के बच्चों से हुई है, तो पांचवी भी वहीँ होगी ! तो रिक्रूटर बहन, आप अगर सर्विस इंडस्ट्री के लिए हायर करते हो तो फिर, अपने कजिन से आसना करते रहो, फायदे में रहोगे. 


No comments:

Post a Comment

Two CFO Exits. Two Corporate Battles. One Big Question: Who Owns an Executive's Career?

 Two CFO Exits. Two Corporate Battles. One Big Question: Who Owns an Executive's Career? A WiseWaters perspective | Corporate governance...