Skip to main content

Posts

असर संस्थान अग्रसर है; रिपोर्ट कम असर!

ANNUAL STATUS OF EDUCATION REPORT 2017 यह रिपोर्ट सही है पर जिस बियॉन्ड बेसिक्स की तलाश ग्रामीण इलाकों में की गयी है, वह शहरी विकास की कसौटी पर तय की जा सकती है. ग्रामीण  इलाकों में, युवक पढ़ भी गया तो भी सिर्फ २% सरकारी नौकरी पाते हैं , बाकी बेरोज़गार या फिर काम चलाऊ आधी-अधूरी मज़दूरी नुमां प्राइवेट नौकरी ! अगर तरीके से खेती कर लें, बकरी, भेकड, सूअर, मुर्गी, पाल लें तो ज़्यादा सम्मान से जियेंगे. उनकी मज़बूरियों को समझें।  आर्मी के भर्ती में, हज़ारों पढ़े लिखे रेलम पेल में पिस जाते हैं. १००० में से ५ को नौकरी मिलती है, क्या करेंगे पढ़ कर?   असर संस्थान अग्रसर है, प्रगति पथ पर! 2017 का असर रिपोर्ट  14 से 18 वर्ष के बच्चों पर आधारित है, जिन्होंने प्रारंभिक शिच्छा पूर्ण कर ली है.  असर 2017 सर्वेक्षण में पढ़ने तथा गणित  करने की बुनियादी क्षमता से आगे,अर्थात बियॉन्ड बेसिक्स  डोमेन शामिल हैं . इसमें चार डोमेन शामिल है– गतिविधि , क्षमता, जागरुकता और आकांछाएँ . The survey for the Annual Status of Education Report fo...

अवार्ड के भूखे !

कपिल शर्मा के शो में , रणबीर कपूर ने कहा , " करण जोहर अवार्ड के भूखे हैं "!  ग़लत क्या है , सच  तो  सच है , अवार्ड किसको अच्छा नहीं लगता , चाहे आपका ज़मीर - ईमान मन ही मन   धिक्कार रहा हो पर आप , एक भरी मुह थूक   गले  के नीचे दफ़न कर इसे स्वीकार कर लेते हैं .  कई लोग तो   अवार्ड लेने ही नहीं जाते और कुछ को अवार्ड होम डिलीवर कर दिया जाता है . अभी हाल ही में , ट्रेजेडी किंग दिलीप साहब को राजनाथ सिंह जी ने पद्म विभूषण होम डिलीवर किया है . अगर आपमें काबिलियत और सलाहियत ( दिलीप साहब का फ़ेवरिट जुमला ) है तो अवार्ड तो   झख  मार कर आपके घर आएगा बड़े भाई .   क्या आपको पता है, झख का अर्थ ब्रज भाषा में मछली🐟 होता है? लिंकडिन   पर अवार्ड   का   त्यौहार चलता रहता है .  एक दिन में, मुआवज़े की तरह अवार्ड हज़ारों लोगों को बाँट दिए जाते हैं.  HR के कई अवार्ड तो ड्राइवर और मैडम की बाई ले गयीं !  😈वैधानिक चेतावनी...