Skip to main content

क्या संतों, सन्यासियों पर प्रारब्ध लागू नहीं होता?

क्या संतों, सन्यासियों पर प्रारब्ध लागू नहीं होता?
ज्योतिर्विद और संतों को भी कहते सुना है कि , नक्षत्र, ग्रह और प्रारभ्ध उनसे परे रहता है. आप का क्या मत है? 
पर साधारण मनुष्य वही जीवन जीता है, जिसे, आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने कहा था: "कर्म का भोग फिर भोग का कर्म". 

जब आपकी कुंडली में "डबल" दरिद्र योग हो, "भाग्यहीन योग" भी हो . ज्योतिषि भी जिन दुर्योगों से डरते हैं या फिर अपना धंधा चमकाते हैं , हम उन्हें अपनी आस्तीन और गले में लिए फिरते हैं. पर जीवन रोज़ अभिशप्त लगता है. लगता है, जीवन का सूत्र यही है: जेल, ज़मानत, बेल, परोल. पंक्चर बनाते ही ज़िन्दगी निकल जायेगी लगता है. कर्म और प्रारभ्द की सीमाएं हैं, पर जीवन का एक रहश्य है, जिसे कहते हैं, चमत्कार. अगर यह न हो तो फिर एडवेंचर नहीं हो.
मुझे ईश्वर का मतलब समझ में यूँ आता है; "जो है, और जिसने आपका प्रारब्ध लिख दिया एक उद्देश्य के लिए". सुख और दुःख उस रास्ते के पड़ाव हैं, कुछ सुहाने तो कुछ भयानक. कई रास्ते भयानक पड़ावों की श्रृंखला लगती है, जहाँ अनगिनत अवरोध हैं, तो कुछ रास्ते कोमल और लुभावने भी .
भाई, ज़िन्दगी एक काम है, जिसे करना है, कोई विकल्प नहीं है. ईश्वर की आपसे कोई दुश्मनी नहीं है, बस आप चुन लिए गए कुछ करने के लिए, आप कर लें तो ठीक है, वर्ना इस्तेमाल तो हो ही जाएँगे. काम पूरा होगा और तभी आपकी छुट्टी भी.
धर्मों में गुरु की अवधारणा सिर्फ इसी लिए है, कि रास्ते में कोई जीपीएस नहीं है, आपको हर असमंजस में किसी से रास्ता पूछना है. गुरु इतना ही है, अगर आपको गुरु का आशीर्वाद मिल गया तो समझ लीजिये , इंटरनल एग्जाम में पूरे नंबर मिल गए पर, अभी बाकी की परीक्षा लम्बी है.
हिम्मत रखिये, भरोसा रखिये, आपके पास तंग आकर तत्क्षण कोई गलत कदम उठाने की भी इच्छा हो सकती है, आप बिलकुल तैयार हो सकते हैं की अब प्रलय ही आ जाए. धरती फट जाए और आप सीता माँ की तरह उसमे समां जाएँ. पर ऐसा होगा नहीं। ग्रहों की चाल पल पल बदलती है; आपका भी मूड बदल जाएगा और आप नए सोच के साथ आगे बढ़ेंगे. आपको हर शर्त पर जीतना है.
जब जीवन का मतलब नहीं समझ आने लगे, बार-बार गहरे कष्टों से गुजरने लगें, तब लगता है कर्मा या प्रारब्ध भी कितनी गहरी व्यवस्था है.
अब एक ही कुंडली में, सूर्य , मंगल और बुध पराक्रम भाव में हों तो मतलब है आप किसी भी मुश्किल से निकल सकते हैं, बस ढृढ़ निश्चय कर लें. मैं निकलता रहा हूँ बार-बार और अब तो आदत सी हो गयी है.
मजेदार बात तो तब हो जाती है जब एक ही कुंडली में इतने सारे दुर्योग एक साथ उमड़ पड़ें -ग्रहण योग, केमद्रुम योग, श्रापित दोष, दृष्टि दोष  इत्यादि, भाग्य और कर्म का स्वामी नीच का होकर व्यय भाव में बैठा हो, लग्न का स्वामी भी नीच का हो नवमांस में. कोई भी ग्रह उच्च के न हों. सबसे शुभ ग्रह बृहस्पति रोग, ऋण , शत्रु के घर में बैठे हों. मंगल नीच का होकर अस्त भी हो. सारे अच्छे ग्रह  चर राशि में हों. चन्द्रमा पीड़ित हो, शुक्र के साथ केतु हो, फिर जी लो ज़िन्दगी सिमरन.
जब आप हार्ट अटैक तो नित आमंत्रित करते हों. जब आपका सारा विश्वास भगवान् और भक्ति से विरत होने लगे, जी लो ज़िन्दगी सिमरन.
कल ही एक ख़याल आया , अगर सारे कर्मा /प्रारब्ध इस शरीर से जुड़े हैं, तो इस शरीर को इसका रहने ही न दो, त्याग कर दो. ज़िन्दगी ख़त्म करने की बात नहीं कर रहा. इसका मतलब है, शरीर को दूसरों के लिए लगा दो. अपना कुछ न रहने दो. न शरीर, न इसके लौकिक स्वरुप को. सब त्याग दो. संत/सन्यासी  हो जाना, फ़क़ीर हो जाना जिसके पास अपना कहने को कुछ भी नहीं हो. दूसरों की सेवा में लग जाओ. पर जब तक परिवार की ज़िम्मेदारियाँ हैं, तब तक नहीं. तब तक इसकी तैयारी हो, ट्रेनिंग हो, और फिर एक दिन समय पर सब कुछ छोड़ दो.
मैंने सुना है कि संतों, सन्यासियों पर प्रारब्ध लागू नहीं होता। अब यह तो संन्यास ही है, जो बुद्ध और महावीर ने लिया था.
क्या मैं यह चाहता हूँ, क्या यह मुझ से हो पायेगा? मुझे पता नहीं पर अभी काफी समय है. मैं क्लैरिटी  ढूंढ रहा हूँ , ढूंढता रहूँगा. 

Comments

Popular posts from this blog

Astrology, life, career

Our ex-HRD minister,  Smriti Irani  was spotted meeting an astrologer in Rajasthan recently. Astrologer told, she will become the President of India. Her career is bright. We all know, he is right, since we saw Smriti move very fast from her daily soap avatar to the powerful central minister in Govt of India. She is still a minister , a Rajya Sabha MP and Minister of Textiles currently. Can all this happen to someone meteorically. She is an excellent orator. Well read and extremely logical person. She may not be a graduate but that does not matter. What MBTI and all other expensive psychometric tests could not tell me about my situation, my self-learning of vedic astrology unearthed for me. I regret, I did not learn astrology earlier. This is such a beautiful science. So much to learn. I am in kindergarten now. I am not superstitious. I know all myths are actually truths (My+Truths=Myths) I have been hired for a Central Govt's class 1, Gazetted officer role. Toppe...

यह वाक़या मैं आपको इसलिए बता रहा हूँ कि मृत्यु की कोई ग्रह दशा नहीं होती

  लोग कुंडली क्यों दिखाते हैं?  अक्सर ऐसा तब होता है जब वो किसी प्रश्न का उत्तर ढूँढ़ रहे होते हैं.  ज्यादातर यूट्यूब वीडियोस गोचर के आधार पर भविष्यफल बताते हैं और वह भी लग्न के अनुसार.  दशा के आधार पर भविष्यफल भी बताते हैं ज्योतिषगण यूट्यूब पर.  किसी भी प्रश्न का उत्तर आप सिर्फ किसी की कुंडली देख कर ही अनुमान से बता सकते हैं. कितना सत्य होगा भविष्य कथन यह नहीं कह सकता कोई भी एस्ट्रोलॉजर। आप दस तरीके से कुंडली के सभी पक्षों का आकलन करके भी कई चूक कर जाएंगे. कई बार उतने गहन आकलन की कोई ज़रूरत भी नहीं होती.  मैंने एक अच्छे एस्ट्रोलॉजर से पूछा था; आप कुंडली कैसे देखते हैं?  उनका जवाब सरल सा था; ग्रहों की स्थिति, शुभ अशुभ योग, दशा, राशि और घरों की स्थिति ,गोचर और डिविशनल चार्ट।  बस इतना ही काफी है. गोचर कई बार कोई विशेष प्रभाव नहीं डालते. कई अच्छे एस्ट्रोलॉजर गोचर को बहुत कम महत्व देते हैं. यहाँ तक कि शनि की साढ़े साती का भी वे प्रभाव नहीं मानते. मैं भी नहीं मानता गोचर को. गोचर बाहरी प्रभाव है. आप अगर ५० डिग्री तापमान में एयर कंडिशंड (AC ) कार में ज...

HR डिस्ट्रेस से गुज़र रहा है. अनन्त पीड़ा से गुज़र रहा है

HR को चाहिए आज़ादी. वक़्त है आज़ादी का. मैं कन्हैया का फैन हूँ. उनके नारों का फैन हूँ. मैं भी JNU का छात्र रहा हूँ. HR डिस्ट्रेस/यंत्रणा से गुज़र रहा है. अनन्त पीड़ा से गुज़र रहा है. कृष्ण की भूमिका से अब दास की , याचक की स्तिथि में आ गया है. पोस्टर बॉय /गर्ल अब पोस्टर के पीछे छुप गया  है. इसे चाहिए आज़ादी।  HR क्या अब सिर्फ "हारे को हरी नाम"! रह गया है? क्या सबसे ज्यादा insecure  एंड politicking  फंक्शन है यह? क्या यह यह इन्फेक्शन का श्रोत है? vulnerable भी और हेल्पलेस एंड उपेक्षित भी? इसे चाहिए आज़ादी! इसे चाहिए एक कृष्णा! भूमिका- HR का सो कॉल्ड लीडरशिप? अपनी पहचान नहीं बन सका. LinkedIn और twitter पर अपनी पहचान ढूंढ रहा है. कुछ तो बस facebook तक ही अपनी इंटेलेक्चुअल काबिलियत सीमित कर लेते हैं. वेलफेयर स्टेट का सबसे बड़ा जीता -जागता उदहारण है HR . एक छद्म कोशिश, बिज़नेस enabler , catalyst , चेंज ऐजेंट , पता नहीं, कहाँ कहाँ से ये शब्द इन सेल्फ-proclaimed लोग ले कर आये. Distress जीन्स के बाद अब समय चल रहा है डिस्ट्रेस हायरि...